About

सतगुरु अमर आनन्द जी महाराज के जीवन का परिचय :-

Swami Amar Anand Ji Maharaj

जन्मतिथि = 22 मई 1959

सत् संवत 2015 ,बैशाख माह की पुर्णिमा

जन्म का समय = सुबह 4:00 बजे

जन्म स्थान :- गांव सदलपुर तहसील फतेहाबाद जिला हिसार (पंजाब)

वर्तमान पता :- गांव सदलपुर ,तहसील आदमपुर,जिला हिसार (हरियाणा ) पिन कोड =125052

जन्म के समय गांव सदलपुर पंजाब प्रांत में हुआ करता था,1 नवम्बर 1966 ई0 में हरियाणा प्रदेश की स्थापना हुई ! अत: जन्म के समय का पता = गांव सदलपुर, तहसील फतेहाबाद, जिला हिसार (पंजाब )

पिता का नाम = स्वर्गीय श्री चुनी राम जी कल्याण

माता का नाम = स्वर्गीय श्रीमती सिंहनी उर्फ अनचाई पूनिया

धर्मपत्नी का नाम = ओम आनन्द जी महाराज

चार सन्तान तीन पुत्र व एक पुत्री

पक्का सौदा धाम 28-1-1994 ई0 से गांव सदलपुर में स्थापित है।

आश्रम मुख्यालय = गांव सदलपुर (अपने ही जन्म स्थान में)

संस्थापक = पक्का सौदा धाम सदलपुर ,श्री कृष्ण गौशाला सदलपुर,सर्व धर्म सेवा समिति सदलपुर,राजयोग सेवा समिति सदलपुर!

पंथ :- गृहस्थ सन्यास

दिक्षा :- जन्म सिध्द , अपना अनुभवी ज्ञान, यानि प्राकृतिक ज्ञान !

गुरु :- कोई देहधारी गुरु नहीं, प्राकृति ही गुरु है।आपे गुरु आपे चेला! संसार के सभी नर, नारी,पशु,पक्षी,पेड़,पौधे आदि कण-2 को अपना गुरु मानते हैं!( प्रथम गद्दी नशीन परम संत है)

ज्ञान = ज्ञान ,विज्ञान के साथ! अपनी खुद की खोज!

विचार धारा :- पुरे संसार को अपना परिवार मानते हैं अर्थात मैं सबका हूं और सब मेरे हैं।

इनका कथन है :- मेरी गाई हुई कोई मत गाना।जो मैंने खोज करी है।उसे खोजना है।खोज करने पर सही मिलता है, तो मानना अन्यथा मत मानना।

“मेरी गाई गाओगे, धक्का यमों की खाओगे।

मेरी खोजी खोजोगे तो अमर लोक को सोधोगे।

जीना सत बोलकर जियो चाहे दो दिन झुठ बोलकर सौ साल जीना बेकार है।मत जियो ऐसा जीना।

जिओ जीव कल्याण में ,जिओ चाहे दो दिन।अपना पेट भरने के लिए 100 साल जीना बेकार है,मत जियो ऐसा जीना।”

ये दुनिया के ऐसे प्रथम गद्दी नशीन परमसंत हैं,जो अपने ही बुजुर्ग माननीय श्री सदानन्द जी के बसाये हुए गांव में, अपने बेटे पोतों के साथ रहकर सत भक्ति कर रहे हैं।इनकी जन्म भूमि और कर्म भूमि एक है।

Call Us Now