Aim & Objectives

संस्था का उद्देश्य एवं कार्य

  1. मासिक रूहानी सत्संग के माध्यम से अध्यात्मिक ज्ञान से भूले बिछड़े जीवो को अंधविश्वास,भ्रम भ्रंति,वाद , विरोध, जाति, धर्म, समाज का भेदभाव मिटाकर ,अपने आपका ज्ञान कराना।

  2. असाध्य,लाइलाज बिमारियों का योग साधना व अपने आप में आत्मविश्वास जगाकर,आस्था, विश्वास व भय मुक्त करा कर समाधान करना तथा प्राणियों को निरोग बना कर कल्याण मार्ग पर चलते हुए,जुगत का जीवन जीना सिखाना।

  3. गरीब कन्याओं की शादियां करना, गरीब, बेसहारा जीवो को गरीबी से बाहर निकलने की शिक्षा देना तथा मेहनत करके आजीविका कमाने की विधि बताना।

  4. गौ रक्षा करना, पर्यावरण को शुद्ध रखना, ज्यादा से ज्यादा पेड़-पौधे लगाना, हर जगह सफाई रखना,आहार, विचार व व्यवहार सुधारना तथा काम, क्रोध,लोभ,मोह, अहंकार की जलती अग्नि से दूर रहने की शिक्षा देकर,एक सच्चा इन्सान बनाना व इन्सानियत सिखाना।

  5. बाल विवाह, बाल मजदूरी, दहेज प्रथा, भ्रुणहत्या आदि कुरीतियों से अवगत कराना तथा इन बुराईयों को समाप्त करके उत्तम समाज का गठन करना।

  6. मानव सेवा फ्री अस्पताल बनाना जिसमें गरीब बेसहारा लोगों को फ्री दवाइयां देकर इलाज करना।

  7. गरीब बस्तियों में मानसिक शिक्षा केंद्र खोलकर लोगों की मानसिकता को मजबूत करना,योग आश्रम,गृह उद्योग, दस्तकारी,तथा सिलाई, कढ़ाई,बुनाई आदि के केंद्र खोलकर गरीब महिलाओं को रोजगार उपलब्ध करवाना।

  8. लोकहित में समिति समय-समय पर जीव कल्याण के लिए आश्रम व जगह जगह पर सत्संग का आयोजन कर रही है।आश्रम 24 घंटे भंडारा चल रहा है तथा भविष्य में जारी रहेगा।
Call Us Now